30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे देशों के GPS पर निर्भरता खत्म करने का भारत का सपना, कैसे काम करता है स्वदेशी नाविक सिस्टम?

ISRO अपने स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूत करने की तैयारी में है। NVS-03 सैटेलाइट से लोकेशन और टाइमिंग सेवाओं में सुधार होगा। जानें नाविक की मौजूदा स्थिति और इसकी खासियतें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 31 Oct 2026, 2:00 AM IST

isro news

AI Image-(ChatGpt)

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम 'नाविक' को मजबूत और बहाल करने के लिए कवायद कर रहा है। एनवीएस-03 उपग्रह (सैटेलाइट) के जरिए यह कवायद पूरी हो सकती है। मार्च 2026 में आइआरएनएसएस-1एफ सैटेलाइट की एटॉमिक क्लॉक (परमाणु घड़ी) खराब होने और कुछ अन्य पुराने उपग्रहों में आई तकनीकी या कक्षीय समस्याओं के कारण नाविक प्रणाली की कार्यक्षमता प्रभावित हुई थी। कारगिल युद्ध में अमरीका द्वारा जीपीएस सुविधा देने से मना करने के बाद भारत ने अपनी नेविगेशन प्रणाली विकसित की है। 2,250 करोड़ रुपए - भारत ने इस पूरे सिस्टम को तैयार करने में खर्च किए।

नाविक की मौजूदा स्थिति

11 सैटेलाइट- वर्ष 2013 से अब तक लॉन्च किए गए।
6 सैटेलाइट - ने समस्याओं के कारण काम करना बंद किया।

3 सैटेलाइट - फिलहाल सेवाएं दे रहे हैं।
4 सैटेलाइट - स्वतंत्र रूप से लोकेशन बताने के लिए जरूरी।

कई क्षेत्र हुए प्रभावित

जब नाविक के सभी जरूरी सैटेलाइट काम कर रहे थे, तब इससे कई क्षेत्रों को फायदा मिल रहा था।
10,400- से ज्यादा रेल इंजनों की वास्तविक समय में लोकेशन की जानकारी मिलती थी।

40,000 - मछली पकड़ने वाले जहाजों को समुद्र में रास्ता खोजने और सुरक्षा संबंधी सेवाओं में मदद मिलती थी।
60 - मोबाइल मॉडल दुनिया की प्रमुख कंपनियों के हैं जो नाविक को सपोर्ट करते हैं।

नाविक का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में

  • रक्षा और सुरक्षा
  • सड़क परिवहन
  • समुद्री परिवहन
  • आपदा प्रबंधन
  • मोबाइल और अन्य उपकरण मेंसटीक जानकारी देगा नया सैटेलाइट
  • एनवीएस-03 दूसरी पीढ़ी का तीसरा नेविगेशन सैटेलाइट है। इसमें स्वदेशी रूबिडियम परमाणु घड़ी और नया एल1 सिग्नल लगाया गया है।
  • इससे भारत की स्वतंत्र पोजीशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवाएं बेहतर होंगी और देश की रणनीतिक स्वायत्तता मजबूत होगी।नाविक की मुख्य विशेषताएं
  • भारत और उसकी सीमाओं से लगभग 1,500 किमी. तक स्थान, वेग और समय की जानकारी।
  • यह भारत में 10 मीटर और सीमा के आसपास 20 मीटर में सटीकता प्रदान करता है।