
DoPT
नई दिल्ली। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने हाल ही में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel & Training / DoPT) से अपने यहां पिछले कुछ समय से खाली पड़े हुए पदों पर जल्द ही भर्तियां करने के लिए कहा है। डीओपीटी में इस समय कुल 9 खाली पद उपलब्ध हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जल्द से जल्द इन पदों को भरने के लिए नियुक्तियां करने के लिए कहा है।
भारी दबाव की स्थिति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है की वो इस समय भारी दबाव की स्थिति में है। कोरोना के मामलों में पिछले कुछ समय में गिरावट देखने को मिली है पर फिर भी इस महामारी से निपटने के लिए यह सुनिश्चित करना की इसके लिए पूरी तैयारी के साथ काम चल रहा है, सभी को ज़्यादा कोशिश करनी चाहिए।
खाली पढ़े हुए पदों को भरने के लिए लिखा गया दूसरा पत्र
डीओपीटी में खाली पढ़े हुए पदों को लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने डीओपीटी में स्थापना अधिकारी और अतिरिक्त सचिव दीप्ति उमाशंकर को 13 अक्टूबर को दूसरा पत्र लिखा है। इससे पहले इसी विषय में एक पत्र 12 अगस्त को लिखा जा चुका है। इस पत्र में राजेश भूषण ने स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय स्टाफ योजना और केंद्रीय सचिवालय सेवा के तहत अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के ग्रेड में खाली पड़े हुए पदों की जानकारी दी और इन्हें जल्द से जल्द भरने के लिए कहा। साथ ही राजेश भूषण ने इस पत्र में उन 8 अधिकारियों के नाम भी लिखे है जो पढाई के लिए अवकाश, प्रमोशन या किसी अन्य देश में जाने के कारण मंत्रालय छोड़ कर चले गए हैं।
Published on:
15 Oct 2021, 1:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.