
जयपुर।
आईएएस अफसरों की कमी से जूझ रही सरकार को जल्द ही थोडी राहत मिलने वाली है। इस वर्ष आरएएस से आईएएस के 17 पदों पर पदोन्नति के लिए पात्र अफसरों के नाम राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग को भेज दिए हैं। अब कार्मिक विभाग को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार बोर्ड गठित होने की सूचना का इंतजार है। राज्य के आईएएस कॉडर में 17 अफसर नए सामिल होने के बाद सरकार को विभागों में रिक्त चल रहे एचओडी के पदों को भरने में काफी आसानी रहेगी। अभी राजस्थान कॉडर में आईएएस के 313 पद है। लेकिन वर्तमान में 243 आईएएस ही तैनात हैं।
अन्य सेवाओं से आईएएस के 2 पदों पर चयन के लिए कार्मिक विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 15 विभागों से 40 से ज्यादा आईएएस में चयन के लिए भेजे गए हैं। पदों के मुकाबले 5 गुना यानि 10 नाम स्क्रीनिंग के बाद संघ लोक सेवा आयोग को भेजे जाएंगे। इसके लिए अब जल्द ही वरिष्ठ आईएएस अफसर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन होगा। कार्मिक विभाग के अनुसार अभी जिन अफसरों के नाम मिले हैं उनकी एसीआर व अन्य दस्तावेज मांगे गए हैंं । इस चयन प्रक्रिया केा 31 दिसंबर तक पूरा करना है। बीते साल भी सरकार के विभिन्न विभगों में तैनात चार रसूखदार अफसरों को आईएएस में पदोन्नति मिली थी।
अभी सरकार में उच्च स्तर पर तो ऐसी स्थिति है कि एक एक अफसर के पास तीन तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार है। ऐसे में सरकार को विभागों का कामकाज चलाना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगर सरकार को अतिरिक्त आईएएस मिलते हैं तो विभागों का कामकाज आसानी से होगा।
Updated on:
10 Sep 2021, 7:17 AM IST
Published on:
10 Sep 2021, 7:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.