नई दिल्लीPublished: Mar 29, 2023 12:12:42 pm
Shaitan Prajapat
Karnataka Assembly Election 2023 Date Announcement : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी प्राथमिकता है।
Karnataka Assembly Election 2023 Date Announcement : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी प्राथमिकता है। 224 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में करीब 17 हजार वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल के पार जा चुकी है। आयोग का अच्छा फैसला ये है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की है। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के के परिणाम 13 मई को जारी किया जाएगा। भारत जनता पार्टी दक्षिण भारत में अपने एकलौते किले को बचाए रखने की जद्दोजहद में जुटी है तो कांग्रेस मिशन साउथ के तहत कर्नाटक की सत्ता में वापसी करना चाहती है।