scriptलोकसभा में नारीशक्ति: BJP ने सबसे अधिक 69 महिलाओं, कांग्रेस ने 41 को दिया मौका, अन्य पार्टियों में क्या रहा हालत? | lok sabha elections 2024 BJP gave chance to maximum 69 women candidates, Congress gave chance to 41 candidates | Patrika News
राष्ट्रीय

लोकसभा में नारीशक्ति: BJP ने सबसे अधिक 69 महिलाओं, कांग्रेस ने 41 को दिया मौका, अन्य पार्टियों में क्या रहा हालत?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 797 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किया था। इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में करीब 75 महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

नई दिल्लीJun 05, 2024 / 04:16 pm

Shaitan Prajapat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कई महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हमेशा से चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। आखिर आजादी के 75 साल बाद देश के संसद में महिलाओं की भागेदगारी में कितनी वृद्धि हुई है। एडीआर के रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 797 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किया था। इस हिसाब से कुल 9.6 प्रतिशत महिला उम्मीवार इस साल शामिल रहीं। इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में करीब 75 महिलाओं ने जीत दर्ज की है।

इन 8 राज्यों में एक भी महिला नहीं जीती

हैरानी की बात है कि देश के 8 राज्यों से एक भी महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सकी। यह केरल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणीपुर, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम राज्य हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 100, महाराष्ट्र से 64 और पश्चिम बंगाल से 50 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था।

सबसे ज्यादा बीजेपी ने दिया मौका

2024 में बीजेपी ने 69 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया लेकिन 33 को जीत मिली। कांग्रेस ने 41 महिलाओं को मैदान में उतारा, जिसमें से 11 जीतीं। वहीं टीएमसी ने 12 को टिकट दिया, जिसमें से 11 को जीत मिली। इस प्रकार से इस बार 75 महिलाओं को जीत मिली है।

टीएमसी ने बनाया मास्टर प्लान

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत पर महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। इस बार चुनाव में पार्टी ने कुल 12 सीटों पर महिला उम्मीदवार को उतारा, उनमें से 11 सीटों पर पार्टी को जीत दर्ज की है।

2019 लोकसभा चुनाव में 78 महिलाएं जीतीं

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 55 महिलाओं को मैदान में उतारा था, जिसमें से 38 महिलाओं को जीत मिली थी। कांग्रेस ने भी 54 महिलाओं को टिकट दिया था, लेकिन 6 महिलाओं को ही जीत मिली। टीएमसी ने 23 महिलाओं को मौका दिया, लेकिन 9 को ही जीती मिली थी।

2014 लोकसभा चुनाव में 61 महिलाएं जीतीं

इससे पहले 2014 की बात करें तो बीजेपी ने 38 महिलाओं उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन 25 महिलाओं को जीत मिली। कांग्रेस ने 60 महिलाओं पर दाव खेला था, लेकिन 4 महिलाएं ही जीत पाई थी। बसपा ने 28 महिलाओं को मैदान में उतारा, लेकिन एक भी नहीं जीत सकी।

Hindi News / National News / लोकसभा में नारीशक्ति: BJP ने सबसे अधिक 69 महिलाओं, कांग्रेस ने 41 को दिया मौका, अन्य पार्टियों में क्या रहा हालत?

ट्रेंडिंग वीडियो