23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महबूबा मुफ्ती ने कहा इनको मस्जिद में ही मिलता है भगवान

Gyanvapi Mosque Survey : वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इनको मस्जिद में ही भगवान मिलता है। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हिंदू, मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में नफरत के माहौल बनाने के लिए कश्मीर फाइल्स को जिम्मेदार ठहराया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 16 May 2022, 4:29 PM IST

mehbooba-mufti-said-that-they-get-god-only-in-the-mosque.jpg

Gyanvapi Mosque Survey : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। महबूबा मुफ्ती ने कहा हमें उन सभी मस्जिदों की सूची दें जिन पर आप नज़र रख रहे हैं। वे अब ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे पड़े हुए हैं। क्या उसको लेने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। जो वादे किए थे कि हम साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे क्या उसे पूरा करेंगे। इन्होंने कहा था कि हम महंगाई को कम करेंगे, हम 15 लाख रुपए गरीबों के खाते में डालेंगे, इन सवालों का इनके पास कोई जवाब नहीं है। अब लोगों लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिंदू, मुस्लिम कर रहे हैं।

इसके साथ ही मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो मीडिया हिंदू-मुस्लिम करती है उससे यहां और दूरिया बढ़ती है। वहीं कश्मीर फाइल्स पर बोलते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा हमने कश्मीरी पंडितों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाया है। 2010, 2016 में चरम अशांति के दौरान, कोई हत्या नहीं हुई। कश्मीरी फाइल्स फिल्म ने भी इसे ट्रिगर किया है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार आज से ऑनलाइन बेचेगी आम, इंडिया पोस्ट डोर-टू-डोर करेगा डिलीवरी, जानिए आप कैसे कर सकते हैं ऑडर


एलजी मनोज सिन्हा से मिले फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला के कहा हमने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मैंने उनसे कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया है. ऐसी चीजों (फिल्मों) पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा नफरत फैलाने वाले मीडिया चैनलों को भी बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नार्थ कोरिया में फैला कोरोना, मदद के लिए आगे आया साउथ कोरिया

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग