scriptModi 3.0 : 4 बड़े मंत्रालय अपने पास रखेगी BJP, नीतीश-नायडू के होंगे कितने मंत्री | Modi 3.0: BJP will keep 4 big ministries with itself, Nitish-Naidu may get 3 each | Patrika News
राष्ट्रीय

Modi 3.0 : 4 बड़े मंत्रालय अपने पास रखेगी BJP, नीतीश-नायडू के होंगे कितने मंत्री

Modi 3.0 : लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार कल राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है।

नई दिल्लीJun 08, 2024 / 08:47 am

Shaitan Prajapat

Modi 3.0 : लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार कल राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। राष्ट्रपति ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी से उनके अलावा केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले अन्य सदस्यों के नामों की भी जानकारी मांगी है। इसके साथ ही 3.0 कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी 4 बड़े मंत्री पद अपने पाास रखना चाहती है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को तीन तीन मंत्री पद दिया जा सकता है। फिलहाल मोदी 3.0 के लिए मंथन जारी है।

4 बड़े मंत्रालय अपने पास रखेगी बीजेपी

बीते ​दो दिनों से मोदी 3.0 को लेकर बैठकों में मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा गृह, विदेश, रक्षा और वित्त जैसे शीर्ष रायसीना हिल मंत्रालयों के साथ-साथ रेलवे, सड़क परिवहन, कानून, सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे कुछ अन्य प्रमुख मंत्रालयों को अपने पास रखेगी।

TDP और JDU को भी मिल सकते है अहम मंत्री पद

एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी टीडीपी के 16 सांसद हैं। टीडीपी को मंत्रिपरिषद में तीन पद मिल सकते हैं, जिसमें एक कैबिनेट पद और दो राज्य मंत्री शामिल हैं। वहीं जेडीयू को भी मोदी कैबिनेट में अहम पद मिल सकते है। माना जा रहा है कि एक पूर्ण कैबिनेट मंत्री पद और दो राज्य मंत्री पद की दौड़ में है।

चिराग, अनुप्रिया मांझी को मिल सकती है मंत्री पद

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, अनुप्रिया पटेल की अपना दल और जितिन राम मांझी की हम ने एक-एक सीट जीती है। ऐसे में उनको एक-एक राज्य मंत्री पद मिल सकता है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को भी एक कैबिनेट पद और एक राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। चिराग पासवान की लोजपा को भी एक मंत्री पद दिया जा सकता है।

नौ जून शाम 7.15 बजे तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी

पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार नेता चुना गया। दो प्रमुख सहयोगियों नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए अगले पांच साल के दौरान भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया। बैठक के बाद एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नौ जून ( रविवार) को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारी तेज हो गईं हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड बनाएंगे। दुनिया में लगातार तीसरी बार शासनाध्यक्ष बनने वाले मोदी 10वें नेता होंगे।

Hindi News/ National News / Modi 3.0 : 4 बड़े मंत्रालय अपने पास रखेगी BJP, नीतीश-नायडू के होंगे कितने मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो