15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Modi 3.0 : प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मिला ऐश्वर्या मेनन और सुरेखा यादव को न्योता, जानिए कौन हैं ये दमदार महिलाएं?

Narendra Modi रविवार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस अवसर पर करीब 8000 विशेष अतिथियों को न्योता दिया जा रहा है। उस लिस्ट में Aiswarya S Menon और Surekha Yadav भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

Prime Minister Narendra Modi swearing in ceremony : नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार को शपथ लेने के साथ ही वह भारत के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हो जाएंगे जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे। आज तक भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ( First Prime Minister of India Jawahar Lal Nehru) ही ऐसे इकलौते शख्स थे जिन्होंने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। जाहिर सी बात है कि यह नरेंद्र मोदी के लिए बेहद गौरव भरा क्षण होगा और यही वजह है कि वह खुद और भारतीय जनता पार्टी भी इस पल को अविस्मरणीय लम्हों में बदलना चाहेंगे। इस अवसर पर 8 हजार विशेष अतिथियों को न्योता दिया गया है। इन नामों के बीच ऐश्वर्या एस मेनन (Aiswarya S Menon) भी एक खास शख्स हैं जिनको नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथग्रहण समारोह के लिए न्योता भेजा गया है। आइए जानते हैं कि ऐश्वर्या एस मेनन कौन हैं?

वंदे भारत की लोको पायलट हैं ऐश्वर्या

Vande Bharat Loco Pilot Aiswarya S Menon: रेलवे के अधिकारियों ने मीडियो को बताया कि दक्षिणी रेलवे के चेन्नई डिवीजन के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 8,000 विशेष मेहमानों में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगी। ऐश्वर्या वर्तमान सयम में वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन करती हैं। उन्होंने अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस और जन शताब्दी जैसी विभिन्न ट्रेनों का संचालन करते हुए 2 लाख से अधिक घंटे पूरे किए हैं। ऐश्वर्या ने चेन्नई-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन में अपनी सेवाएं दी हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से ऐश्वर्या को उनकी चपलता, सतर्कता और रेलवे सिग्नलिंग के व्यापक ज्ञान के लिए काफी प्रशंसा मिल चुकी है।

एशिया की पहली लोको पायलट हैं सुरेखा यादव

Vande Bharat Loco Pilot Surekha Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव भी शामिल होंगी. सुरेखा यादव वर्तमान समय में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रही हैं। इस समारोह में 10 लोको पायलटों को न्योता दिया गया है, सुरेखा उनमें से एक हैं। वह 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट भी हैं।

यह भी पढ़ें - Amritpal and Rashid: अमृतपाल और राशिद ने जेल से जीता लोकसभा चुनाव, क्या ले पाएंगे शपथ, आरोप सिद्ध होते ही चली जाएगी…