
Narendra Modi
Narendra Modi arrives in Papua New Guinea : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भारत के पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। दरअसल पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का आर्शीवाद लिया। बता दें कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है। इससे पहले पीएम मोदी ने जापान में जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की।
हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से किया जोरदार स्वागत
भारत के पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी के मोरेस्बी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए खड़े थे। वहां पर पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। कल यानी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में अपने समकक्ष जेम्स मारापे के साथ भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे है।
मोदी ने स्वागत के लिए पीएम जेम्स मारापे का जताया आभार
पापुआ न्यू गिनी से पीएम मोदी ने ट्वीट कर स्वागत के लिए पीएम जेम्स मारापे का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। मैं हवाईअड्डे पर आने और मेरा स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं। यह बहुत खास इशारा है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मैं अपनी यात्रा के दौरान इस महान देश के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम मोदी के लिए मेजबान देशी ने तोड़ी ये पुरानी परंपरा
आपको बता दे कि पीएम मोदी का यह स्वागत बहुत खास है। उस देश में नियमों के अनुसार वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है।
यह भी पढ़ें- महबूबा ने कहा- 370 की बहाली तक नहीं लड़ूंगी चुनाव, विश्वास बोले- बुआ, अंतिम सांस तक फैसले पर टिकी रहना
पीएम मोदी ने जापान में किया प्रतिमा का अनावरण
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति से जुड़े एक भाषाविद् और एक कलाकार से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया है।
Published on:
21 May 2023, 6:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.