scriptसीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी मामले में एक अभियुक्त गिरफ़्तार, मिज़ोरम के कई इलाकों में छापेमारी | One accused arrested in illegal arms smuggling case from across border raids in many areas of Mizoram | Patrika News
राष्ट्रीय

सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी मामले में एक अभियुक्त गिरफ़्तार, मिज़ोरम के कई इलाकों में छापेमारी

मिज़ोरम के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा दो बड़ी बंदूक की दुकानों पर छापेमारी के साथ सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया।

नई दिल्लीMay 26, 2024 / 12:16 am

anurag mishra

One accused arrested in illegal arms smuggling case from across border raids in many areas of Mizoram
अनुराग मिश्रा।नई दिल्ली: मिज़ोरम के कई ठिकानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण  की कई टीमों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के ज़रिए विदेशों से अवैध हथियारों, गोली बारूद की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान एनआइए को कई अहम दस्तावेज़ और गोली बारूद भी मिले।
 
मिज़ोरम के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा दो बड़ी बंदूक की दुकानों पर छापेमारी के साथ सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। ऐजनाल ज़िले से हथियारों के बड़े तस्कर सोलोमोना उर्फ हिमिंगा को गिरफ़्तार किया गया। हीमिंगा के पास से काफ़ी बड़े पैमाने पर विस्फोटक पदार्थ, गोली बारूद अवैध असलहे, डिजिटल डिवाइस के साथ साथ कई दस्तावेज़ और कई आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद किए गए। सोलोमोना उर्फ हिमिंगा की अवैध तस्करी केस बड़े मामले में गिरफ़्तार किया जाने वाला दूसरा अभियुक्त है। लैगेहवामाह इस मामले में गिरफ़्तार किया गया पहला अभियुक्त हैं। उसका अहम सहयोगी म्यांमार का रहनेवाला लालमुआमवामा उर्फ मंगलियाना अभी भी फ़रार है। तो ये तीनों अपने म्यांमार के सहयोगियों की मदद से हथियारों की तस्करी करते थे।
 
विदेशों से अवैध तस्करी के इस बड़े मामले में पिछले साल 26 दिसम्बर को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने केस दर्ज किया था। आयी पी सी की अलग अलग धाराओं के साथ साथ विस्फोटक पदार्थ एक्ट, आर्म्स एक्ट और UAPA एक्ट के तहत पुख़्ता जानकारी के आधार पर केस दर्ज किया गया था। इसमें बड़े पैमाने पर अवैध असलहे गोली बारूद की तस्करी से जुड़े कई अहम सबूत मिले थे। यह गैंग पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर अपना नेटवर्क चला रहा है।
 
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को अपनी जाँच में यह भी जानकारी मिली कि दोनों अभियुक्तों ने म्यांमार सीमा के नज़दीक अपने नेटवर्क को सक्रिय कर रखा था। ये माया मार से अवैध असलहे गोली बारूद मिज़ोरम ले आते थे और इन्हें मणिपुर और म्यांमार से सटे इलाकों में वितरित करते थे।
 

Hindi News/ National News / सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी मामले में एक अभियुक्त गिरफ़्तार, मिज़ोरम के कई इलाकों में छापेमारी

ट्रेंडिंग वीडियो