scriptइन्डियन सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय चौकियों पर रुक-रुककर कर रहा फायरिंग | Pakistan retaliates by firing in border after surgical strikes carried out by Indian Army | Patrika News
71 Years 71 Stories

इन्डियन सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय चौकियों पर रुक-रुककर कर रहा फायरिंग

शुक्रवार तड़के छापरियाल और सैंवान में सीमा पार से गोलीबारी हुई है। यह क्षेत्र पलानवाला के पास है। गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई है।

Sep 30, 2016 / 09:29 am

Nakul Devarshi

भारत की ओर से पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान जैसे बौखला गया है। उसने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी है। हालांकि इस बात का पहले ही अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सरहद पर से पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई ज़रूर होगी। और ऐसा ही हुआ।
शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की ओर से अखनूर सेक्टर के छापरियाल और सैंवान चौकियों पर गोलीबारी की गई है। भारतीय जवानों ने भी इसका करारा जवाब दिया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
वहीं जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के छापरियाल और सैंवान में सीमा पार से गोलीबारी हुई है। यह क्षेत्र पलानवाला के पास है। गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई है। 

Home / 71 Years 71 Stories / इन्डियन सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय चौकियों पर रुक-रुककर कर रहा फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो