scriptअयोध्या में रामलीला करेंगे पाकिस्तानी, राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल | Pakistanis will perform Ramlila in Ayodhya Will Participate in Pran Pratistha at Ram Janma bhoomi | Patrika News
राष्ट्रीय

अयोध्या में रामलीला करेंगे पाकिस्तानी, राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

Ram Janma bhoomi :राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में होने वाली राम लीला में पाकिस्तानी भूमिका निभाएंगे।

Dec 01, 2023 / 11:13 am

Anand Mani Tripathi

pakistanis_will_perform_ramlila_in_ayodhya_will_participate_in_pran_pratistha_at_ram_janma_bhoomi.png

Ram Janma bhoomi :राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में होने वाली राम लीला में पाकिस्तानी भूमिका निभाएंगे। रामलीला का मंचन करने के पाकिस्तान के साथ ही 14 अन्य देशों के भी कलाकार आ रहे हैं। यह विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस का मंचन 17 से 22 जनवरी तक सरयू नदी के तट से सटे रामकथा पार्क में किया जाएगा।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक के मुताबिक पहली बार रामलीला में फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार नजर आएंगे। विदेशी कलाकारों को लखनऊ में ठहराया जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव की अगुवाई में पदाधिकारियों के एक दल ने संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर रामलीला में शामिल होने का न्योता दिया। वह रामलीला का उद्घाटन करेंगे।

इन देशों के कलाकार
विदेशी कलाकारों में रूस, जापान, मलेशिया, अमरीका, ब्रिटेन, दुबई, इजरायल, अफगानिस्तान, जर्मनी, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, चीन व पाकिस्तान के कलाकार शामिल होंगे। इनकी कलाकारी में इनके देशों की सांस्कृतिक झलक होगी।

सबसे बड़ी रामलीला
अयोध्या में हर साल दशहरा पर होने वाली रामलीला दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला है। इसकी शुरुआत 2020 के कोरोना काल में की गई थी। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इस साल देश-दुनिया के 32 करोड़ लोगों ने रामलीला देखी।

Hindi News/ National News / अयोध्या में रामलीला करेंगे पाकिस्तानी, राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो