scriptदेश के कई राज्यों में आज बेहद सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, जानें राजस्थान से लेकर बिहार तक का रेट | Petrol and diesel became very cheap today in many states know rate from Rajasthan to Bihar | Patrika News
राष्ट्रीय

देश के कई राज्यों में आज बेहद सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, जानें राजस्थान से लेकर बिहार तक का रेट

Today Petrol Diesel Prices: राष्ट्रीय तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव कर दिया गया है।

Feb 03, 2024 / 09:47 am

Prashant Tiwari

 Petrol and diesel became very cheap today in many states know rate from Rajasthan to Bihar

 

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जैसे ही क्रूड के दाम में गिरावट हुई देश भर के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। शनिवार को राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने जब ईंधन के दाम में बदलाव किया तो ओडिशा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। हालांकि राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी भी देखी गई है। बता दें कि देश में जून 2017 के बाद से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है। इससे पहले कीमतों में हर 15 दिन के बाद संशोधन किया जाता था। आइये जानते हैं देश के प्रमुख शहरों और राज्यों में एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या हैं…

इन राज्यों में सस्ता तो इनमें हुआ मंहगा

शनिवार को राष्ट्रीय तेल कंपनियों की तरफ से ईंधन की कीमतों में बदलाव होने के बाद ओडिशा, कर्नाटक और गोवा में पेट्रोल-डी़ल दाम कम हुए हैं। हालांकि राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें में बढ़ोत्तरी देखी गई हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल में कारोबार गिरावट के साथ बुंद हुआ था। ब्रेंट क्रूड पौने दो फीसदी फिसलकर 77.30 डॉलर प्रति बैरल पर क्लोज हुआ।


प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
लखनऊ96.4789.66
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.69
गोवा97.4689.96
भुवनेश्वर103.1994.68
diesel.jpg

 

घर बैठे ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Hindi News/ National News / देश के कई राज्यों में आज बेहद सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, जानें राजस्थान से लेकर बिहार तक का रेट

ट्रेंडिंग वीडियो