चुनाव प्रचार के क्रम में बिहार में VIP नेता मुकेश सहनी के साथ तेजस्वी यादव यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मछली खाने का वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने इसको लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि नवरात्रि के दिनों में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर, लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाकर ये किसको खुश करने का खेल कर रहे हैं। आज जब मैं ये बोल रहा हूं, उसके बाद ये लोग मुझ पर गालियों की बौछार कर देंगे। जब बात बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो लोकतंत्र में मेरा दायित्व बनता है कि मैं देश को सभी चीजों का सही पहलू बताऊं। ये लोग ऐसा जानबूझकर इसलिए करते हैं, ताकि इस देश की मान्यताओं पर हमला हो। ये इसलिए होता है, ताकि एक बड़ा वर्ग इनके वीडियो देखकर असहज होता रहे। समस्या इस अंदाज से है कि तुष्टिकरण से आगे बढ़कर ये इनकी मुगलिया सोच है, लेकिन ये लोग नहीं जानते हैं कि जनता जब जवाब देती है तो शाही परिवार के युवराजों को बेदखल होना पड़ जाता है।