
भारत में नदी के नीचे चलने वाली मेट्रो लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धाटन किया। उन्होंने वर्चुअली माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने आज अंडरवाटर मेट्रो लाइन के साथ - साथ 15,400 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुबली नदी के नीचे बनी देश की पहली मेट्रो सुरंग का काम कोलकता मेट्रो ने 1970 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार के पिछले दस साल में इसमें काफी तेजी आई।
पिछले साल हुआ था पहला ट्रायल रन
पिछले साल अप्रेल में 4.8 किलोमीटर के पहले भूमिगत खंड पर मेट्रो रैक का पहला ट्रायल रन हुआ था। 2009 में शुरू हुए प्रोजेक्ट की डैडलाइन पहले 2015 थी, लेकिन डैडलाइन बढऩे से इसकी लागत भी बढ़ गई। कोलकाता मेट्रो देश का पहला मेट्रो रेलवे स्टेशन है, जो 1984 में शुरू हुआ था। इसके बाद दिल्ली में 2002 में मेट्रो सेवा की शुुरुआत हुई थी।
पानी रोकने के किए गए पुख्ता बंदोबस्त
सुरंग में पानी के प्रवाह और रिसाव को रोकने के लिए कई सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं। इसके लिए इन खंडों में फ्लाई ऐश और माइक्रो सिलिका से बनी कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया।
Updated on:
06 Mar 2024 11:12 am
Published on:
04 Mar 2024 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
केरल में CM के बाद विपक्ष की कुर्सी के लिए भी खुला विद्रोह, अब CPI-CPI (M) के अंदर शुरू हुआ नया बवाल

