scriptराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देंगी 11 बच्चों को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, मोदी करेंगे 24 जनवरी को वार्ता | President Draupadi Murmu will give PM National Child Award to 11 exceptional children on Monday PM Modi interact awardees 24th January | Patrika News
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देंगी 11 बच्चों को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, मोदी करेंगे 24 जनवरी को वार्ता

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जनवरी को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। फिर अगले दिन 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कार पाने वालों बच्चों से बातचीत करेंगे।

Jan 22, 2023 / 04:13 pm

Sanjay Kumar Srivastava

droupadi_murmu_pm_modi.jpg

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देंगी 11 असाधारण बच्चों को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, मोदी करेंगे 24 जनवरी को वार्ता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जनवरी को विज्ञान भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 (PMARBAP) प्रदान कर सम्मानित करेंगी। इसके बाद 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन 11 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित असाधारण बच्चों की पीठ ठोकेंगे और उनसे वार्ता करेंगे। 23 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये पुरस्कार देंगी। जानकारी के अनुसार प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें बधाई देंगी। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुरस्कार पाने वालों में छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। पिछले वर्ष 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
छह क्षेत्र में असाधारण के लिए दिया जाता है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि, भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को छह श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल, शामिल हैं।
किन बच्चों को किस क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए मिला पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले 11 बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है। बच्चे क्षेत्रों को जानें, जिनके लिए इन्हें सम्मान मिला रहा है।
कला और संस्कृति 4
बहादुरी 1
नवाचार 2
समाज सेवा 1
खेल 3 ।

यह भी पढ़े – गणतंत्र दिवस पर संगीनों के साए में रहेगी दिल्ली, 72 इमारतें होगी सील ट्रैफिक होगा बैन

Home / National News / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देंगी 11 बच्चों को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, मोदी करेंगे 24 जनवरी को वार्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो