3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा मंत्रालय का तोहफा, अब सिर्फ एक क्लिक पर ​घर बैठे मिलेगी गणतंत्र दिवस परेड की टिकटें

गणतंत्र दिवस परेड 2023 और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट पाना आसान हो गया है। ऑनलाइन टिकट कैसे प्राप्त करें जानें। रक्षा मंत्रालय ने एक ऑनलाइन पोर्टल aamantran.mod.gov.in लॉन्च किया है। जहां से गणतंत्र दिवस परेड का टिकट प्राप्त कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Jan 2023, 6:06 PM IST

republic_day_2023.jpg

रक्षा मंत्रालय का तोहफा, अब सिर्फ एक क्लिक पर ​घर बैठे मिलेगी गणतंत्र दिवस परेड की टिकटें

भारत इस साल 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। तो अब 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए, टिकट के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। गणतंत्र दिवस परेड का टिकट आपको आसानी से सुलभ हो सकेगा। आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर गणतंत्र दिवस परेड आसानी से मिल जाएगा। दरअसल अब आप गणतंत्र दिवस का परेड का टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे, इसके लिए आपको लाल किला या फिर अन्य किसी स्थान पर बनाए जाने वाले टिकट काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं है। देशवासियों के लिए यह नई सुविधा रक्षा मंत्रालय की पहल पर शुरू की गई है। आत्म निर्भर, भारत रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर गणतंत्र दिवस परेड देखने की टिकट बुक कराई जा सकती हैं। यह पोर्टल 6 जनवरी, 2023 से लाइव हो गया है।

ऑनलाइन टिकट की सुविधा आज से शुरू

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सरकार की इस ई-गवर्नेंस पहल की शुरूआत की। पोर्टल आम जनता को गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करता है। यह मंच आम जनता को ऑनलाइन टिकट प्रदान करने के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और उनके मेहमानों को ऑनलाइन पास जारी करने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है।

पहले विशेष काउंटर पर मिलती थी टिकटें

गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हर वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली में किया जाता है। कर्तव्य पथ पर जल, थल और वायु सेना समेत सुरक्षाबलों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। टीवी चैनलों पर इस परेड का लाइव प्रसारण भी किया जाता है। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में लोग इस परेड में शामिल होते हैं। परेड देखने के लिए टिकट की आवश्यकता होती है। यह टिकट पहले विशेष काउंटर पर बेची जाती थी, वहीं अब यह टिकटें ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

घर बैठे ही ऑनलाइन मिल जाएगा टिकट

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अब गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम का टिकट बुक कराना आसान कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस का निमंत्रण और टिकट इस बार ऑनलाइन उपलब्ध होगा। सिर्फ रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर क्लिक करना होगा। बस आने वाले लिंक पर अपना विवरण भरने के बाद आपको घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट मिल जाएगा।

कोरोनावायरस की वजह से समारोह में शामिल होने की नहीं थी अनुमति

पिछले दो साल कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से कई कोविड-19 प्रतिबंध लागू थे। समारोह में भी कोरोना प्रतिबंधों का सख्ती से पालन किया गया था। संख्या सीमित की गई थी। हालांकि इस वर्ष पहले के मुकाबले स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े - पहली बार अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

यह भी पढ़े - ये स्कूल की परेड है या पुलिस भर्ती अभ्यास? वीडियो देखने के बाद आपके मन में भी उठेगें सवाल