3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajiv Gandhi Death Anniversary: भावुक हुए राहुल गांधी, पिता को याद कर कही दिल की बात

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन राजनीतिक इतिहास की एक बड़ी दुर्घटना घटी थी। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भावुक हो गए। उन्होंने पिता को याद करते हुए एक खास संदेश भी लिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 May 2022, 9:48 AM IST

Rajiv Gandhi Death Anniversary Today Rahul Gandhi wrote Emotional Message

Rajiv Gandhi Death Anniversary Today Rahul Gandhi wrote Emotional Message

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्य तिथि है। आज ही के दिन देश के राजनीतिक इतिहास की एक बड़ी दुर्घटना घटी थी। 21 मई को 31 वर्ष पहले तमिलनाडु में भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर जहां एक ओर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है वहीं दूसरी ओर इस मौके पर उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपने पिता को याद किया। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी काफी भावुक हो गए। उन्होंने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश भी लिखा। राहुल गांधी ने पिता को याद करते हुए अपने दिल बात साझा की।

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को एक आतंकी हमले में हुई थी। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और शायद दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया था।

यही वजह है कि राजीव गांधी अपने दौर में सबसे लोकप्रिय नेता भी रहे। राजीव गांधी की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

यह भी पढ़ें - राजीव गांधी की हत्या के दोषी ए.जी. पेरारिवलन ने जेल में रहते ली है मास्टर की डिग्री

राहुल गांधी का भावुक पोस्ट
अपने पिता की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता और केरल से सांसद राहुल गांधी भी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने पिता को याद करते हुए खास पोस्ट किया। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा- 'उनके पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वो एक दयालु और उदार शख्सियत थे। वो मेरे और प्रियंका दोनों के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है...'

राजीव गांधी की हत्‍या
राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु के पेयंबटूर में हुई थी, लेकिन उसके पांच साल पहले ही अमरीकी खुफिया एजेंसी CIA ने एक रिपोर्ट में उनपर हमला होने, हत्या की साजिश होने की आशंका जताई थी। बावजूद इसके राजीव गांधी जनता से लगाव के चलते कभी अपने दौरों को रद्द नहीं करते थे।

1991 की इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लिट्टे (LTTE) उग्रवादियों ने श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज होकर तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में सुनियोजित तरीके से राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया। इस हमले में एक महिला का इस्तेमाल किया गया।

ये महिला फूलों का हार लेकर राजीव गांधी के पास पहुंची और अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। इस हमले ने देश के सबसे युवा नेता को हमेशा के लिए खो दिया।

यह भी पढ़ें - हार्दिक पटेल ने चिकन सैंडविच का जिक्र कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर कसा तंज, राहुल पर भी साधा निशाना