
Hardik Patel: हार्दिक पटेल ने चिकन सैंडविच का जिक्र कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर कसा तंज, राहुल पर भी साधा निशाना
Hardik Patel chicken sanwich swipe at Rahul Gandhi
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दिया। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। हार्दिक ने अपने त्यागपत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि जब भी देश में संकट और कांग्रेस को नेतृत्व की आवश्यकता थी तो पार्टी के नेता विदेश में थे।
युवा नेता ने यह बात लिखी कि शीर्ष नेतृत्व का कांग्रेस के प्रति बर्ताव ऐसा रहा जैसे उन्हें गुजरात और गुजरातियों से नफरत हो। गुजरात के नेता सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि दिल्ली से आए नेता को चिकन सैंडविच मिला या नहीं। कांग्रेस ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है। पत्र में हार्दिक ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा कि आज गुजरात में हर कोई जानता है कि किस प्रकार कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जानबूझकर गुजरात की जनता के मुद्दों को कमजोर किया।
अब भाजपा में हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब सभी की नजरें हार्दिक पटेल के अगले कदम पर है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे
28 वर्षीय हार्दिक पटेल तब चर्चा में आए जब वे वर्ष 2015 में गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा बने। राज्य के मजबूत पाटीदार समुदाय को ओबीसी में शामिल किए जाने को लेकर उनके नेतृत्व में राज्य में आंदोलन चला। चार वर्ष बाद वे वर्ष 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
Published on:
19 May 2022, 12:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.