scriptRaksha Bandhan Today: रक्षा बंधन आज, पीएम मोदी-अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं | Raksha Bandhan Today All the leaders including PM Modi gave best wishe | Patrika News
राष्ट्रीय

Raksha Bandhan Today: रक्षा बंधन आज, पीएम मोदी-अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Aug 22, 2021 / 09:10 am

Shaitan Prajapat

 PM Modi

PM Modi

नई दिल्ली। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1429267160413577218?ref_src=twsrc%5Etfw

हम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें : उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
देश के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, रक्षाबंधन भाई बहन के बीच असीम स्नेह और आदर के बंधन का उत्सव है। इस पावन अवसर पर हम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें, समाज में उनके लिए एक सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित करें।#Rakshabandhan #Rakhi

 

 

https://twitter.com/hashtag/Rakshabandhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं : अमित शाह
वहीं इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

https://twitter.com/AmitShah/status/1429267719132569607?ref_src=twsrc%5Etfw

शिवराज सिंह चौहान ने दी राखी की शुभकामनाएं
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राखी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, रक्षाबंधन के इस स्नेहिल पर्व पर हम सभी देश-दुनिया की समस्त बहनों के मंगल तथा कल्याण के लिए प्रार्थना करें और उनकी सुरक्षा, खुशहाली के कार्यों व प्रयासों में अपना हरसंभव योगदान दें। यह प्रत्येक भाई का कर्तव्य है और मनुष्य का भी। यही भारत के वसुधैव कुटुंबकम के भाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2021 Wishes and Quotes : इन प्‍यार भरे मैसेज व कोट्स भेजकर दीजिए राखी की शुभकामनाएं

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सभी को रक्षाबंधन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, आप सभी को रक्षाबंधन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। सभी बहनों के स्वस्थ जीवन और उन्नति की कामना करता हूं। ये त्यौहार आप सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan Rangoli Design : राखी पर ये आसान और खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को सजाएं

 

 

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1429277213308846089?ref_src=twsrc%5Etfw

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने ट्विटर पर लिखा, मेरी कामना है कि भाई-बहन के अटूट बंधन को प्रगाढ़ करने और आपसी स्नेह को बढ़ाने वाला #रक्षाबंधन पर्व हर जगह चेतना और उत्साह का वातावरण बनाए! मकड़ियों का समुद्र और प्रकृति के साथ समान संबंध है। सभी को नारियल पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्यार का अटूट बंधन
रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हर साल श्रावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बहन भाई के इस पवित्र त्योहार के दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं। यह त्योहार भाई बहन के प्यार का अटूट बंधन दिखाता है। राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को प्यार से पैसे या तोहफा देता है, और सदैव उसकी रक्षा करने का वचन देता है।

Home / National News / Raksha Bandhan Today: रक्षा बंधन आज, पीएम मोदी-अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो