scriptBreaking: Rape के आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना को 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत, जर्मनी से लौटने पर पुलिस ने किया था अरेस्ट | Rape accused MP Prajwal Revanna sent to police custody till June 6 | Patrika News
राष्ट्रीय

Breaking: Rape के आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना को 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत, जर्मनी से लौटने पर पुलिस ने किया था अरेस्ट

Prajwal Revanna Sent to ploice custody: प्रज्वल रेवन्ना करीब 34 दिनों बाद 30 मई की रात जर्मनी से भारत वापस लौट गए। पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्लीMay 31, 2024 / 05:23 pm

स्वतंत्र मिश्र

Prajwal revanna

Prajwal Revanna Sent To Police Custody: कर्नाटक के विधायक और बलात्कार के आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से लौटने पर आज सुबह बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। उन्हें 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यौन उत्पीड़न के आरोपी कर्नाटक के हसन क्षेत्र से सांसद प्रज्जवल रेवन्ना 27 अप्रैल से ही भारत से बाहर फरार चल रहे थे। उनपर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। रेवन्ना पर ना सिर्फ यौन उत्पीड़न का बल्कि उनके साथ वीडियो बनाने का भी आरोप है। हसन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना आखिरकार शुक्रवार को सुबह 12.52 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (T2) पर विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों सहित कड़ी सुरक्षा के बीच उतरे। म्यूनिख से आई लुफ्थांसा फ्लाइट (LH0764) से उतरते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Hindi News/ National News / Breaking: Rape के आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना को 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत, जर्मनी से लौटने पर पुलिस ने किया था अरेस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो