मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसावाला की हत्या के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी का विरोध हो रहा है। आज सिद्धू मूसावाला के गांव पहुंचे आप विधायक का लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों का गुस्सा देख आप विधायक को वहां से वापस लौटना पड़ा। दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान का आज सिद्धू मूसावाला के गांव आने का प्लान है। लेकिन लोगों का गुस्सा और विरोध देख कहा जा रहा है कि शायद सीएम का प्लान कैंसिल हो जाए।