घटना के चश्मदीद गवाह की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी-
दूसरी ओर सिद्धू मूसेवाला के घायल दो दोस्त गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत की सुरक्षा बढ़ा दी है। ये दोनों सिद्धू पर हुए अंधाधूंध फायरिंग के समय उनके साथ कार में मौजूद थे। वे घटना के अहम चश्मदीद गवाह हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, दोनों दोस्तों का इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा हैं।