सिद्धू मूसावाला की अंतिम यात्रा निकाले जाने से पहले उनके घर में उनके ताबूत को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां सिद्धू की माता-पिता, परिवार के अन्य लोग और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सिद्धू के ताबूत के घर पर पहुंचते ही उनकी मां काफी देर तक उसे एकटक निहारती दिखी। सिद्धू के पिता ने नम आंखों से आखिरी बार बेटे को पगड़ी पहनाई। बेटे की मूंछों को आखिरी बार ताव दिया। यह द्वश्य देख वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें नम हो गई।