Sidhu MooseWala Cremated: मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu MooseWala) का अंतिम संस्कार आज उनके गांव पंजाब के मानसा जिले के मूसा में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान सिद्धू मूसावाला के माता-पिता की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आईहै, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि भगवान ये दिन किसी को न दिखाए।