पंजाब सरकार ने सुरक्षा की बहाल
कोर्ट के आदेश के बाद अब पंजाब सरकार ने 423 VIPs की सुरक्षा को बहाल कर दिया है। वहीं, हाईकोर्ट द्वारा सुरक्षा कवर में कटौती के सवाल पर, पंजाब सरकार ने कहा कि उसे 6 जून को ऑपरेशन ब्लूस्टार की वर्षगांठ के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है। जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को खत्म करने वाले सैन्य अभियान का उन्होंने उल्लेख किया।
बीजेपी ने AAP पर साधा निशाना
कोर्ट की सुनवाई के बाद, बीजेपी ने तुरंत AAP सरकार को निशाने पर लिया। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर लिखा, 'केजरीवाल-मान की जोड़ी फिर से धूल चाट रही है। AAP ने पंजाब में वीआईपी कल्चर को कम करने के अपने दावे से यू टर्न लेते हुए हाईकोर्ट में ये कहा कि सुरक्षा वापसी एक अस्थायी निर्णय था।'