अमृतसर के डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) रशपाल सिंह के नेतृत्व में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत गुरुवार तड़के सुबह अमृतसर सेंट्रल जेल में भारी पुलिस बल ने छापेमारी की। डीसीपी रशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने जेल के परिसर से करीब 7 मोबाइल, नशीले टैबलेट, धारदार हथियार समेत अन्य चीजें जब्त की हैं।
छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में डीसीपी के अलावा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभजोत सिंह विर्क, ADCP नवजोत सिंह, एसीपी रैंक के अधिकारी और एसएचओ शामिल थे।