scriptLok Sabha Election 2024: राजस्थान से सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, रायबरेली से लोकसभा चुनाव में उतरेंगी प्रियंका ! | Sonia Gandhi will go to Rajya Sabha from Rajasthan Priyanka will contest Lok Sabha elections from Raibareli | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान से सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, रायबरेली से लोकसभा चुनाव में उतरेंगी प्रियंका !

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले पूरे देश की सियासत करवट ले रही है। अब तक भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़वा रही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अब स्वयं उत्तर प्रदेश की रायबरेली (Raibareli) से चुनाव (Election 2024) लड़ सकती हैं।

Feb 12, 2024 / 08:39 pm

Anand Mani Tripathi

sonia_gandhi_will_go_to_rajya_sabha_from_rajasthan_priyanka_will_contest_lok_sabha_elections_from_rae_bareli.png

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले पूरे देश की सियासत करवट ले रही है। अब तक भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़वा रही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अब स्वयं उत्तर प्रदेश की रायबरेली (Raibareli) से चुनाव (Election 2024) लड़ सकती हैं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अभी रायबरेली से सांसद हैं।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अब स्वास्थ्य कारणों से को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारने का फैसला किया है। ऐसे में राजस्थान (Rajasthan) से उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी है। गौरतलब है कि राजस्थान में तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें भाजपा के खाते में दो और कांग्रेस एक सीट के जाने की संभावना है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की राज्यसभा जाने की अपील
मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने की अपील की थी। अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने सोनिया गांधी से राज्यसभा में पार्टी का नेतृत्व करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी की राय यही है कि अतीत में प्रधानमंत्री का पद त्याग कर चुकी सोनिया गांधी अगर मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जाएंगी तो लोगों की आवाज मजबूत होगी।

Hindi News/ National News / Lok Sabha Election 2024: राजस्थान से सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, रायबरेली से लोकसभा चुनाव में उतरेंगी प्रियंका !

ट्रेंडिंग वीडियो