इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना पर मोबाइल लोकेशन की जांच करते हुए पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची थी, तब उनपर छात्रों ने हमला कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ छात्र नेता कमल मुर्मू ने मीडिया को बताया कि पहले से निर्धारित आक्रोश रैली को रोकने के लिए बीती रात करीब साढ़े दस बजे एक पुलिस पदाधिकारी हॉस्टल में आए और उनसे कहा कि रैली नहीं निकलनी चाहिए। छात्रों ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद रात करीब एक बजे 100 से भी ज्यादा पुलिस अफसर और जवान लाठी-डंडे लेकर हॉस्टल पहुंचे और छात्रों के कमरे खुलवाकर पिटाई की।