scriptदेश को आज मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे झंडी, मिलेंगी ये सुविधाएं | The country will get third Vande Bharat train today, PM Modi will show | Patrika News
राष्ट्रीय

देश को आज मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे झंडी, मिलेंगी ये सुविधाएं

आज देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी स्पीड, सेफ्टी और सर्विस के लिए जाना जाता है।

नई दिल्लीSep 30, 2022 / 07:52 am

Shaitan Prajapat

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज देश की तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी। इस खास मौके पर इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी उपस्थित रहेंगे। अहमदाबाद-मुंबई के बीच 9 सितंबर को ट्रायल पूरा होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात पहुंच चुकी है। सरकार ने मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करने के लिए कई सारे प्रयास किए हैं, और वंदे भारत ट्रेन की सफलता इन्हीं में से एक है।

 


ट्रेन ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी की दूरी सिर्फ 5.10 घंटे में तय की थी। टेस्टिंग में वंदे भारत ने शून्य से 100 किलोमीटर की स्पीड 52 सेकंड में पूरी की। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ट्रेन बहुत स्थिर है।


नई वंदे भारत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। नई ट्रेन के वजन में भी 38 टन की कमी की गई है जिससे यह और तेज चल सकती है। इसके साथ ही इनमें वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे समेत कई सुविधाएं हैं। फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। इस वंदे भारत ट्रेन में पहली बार KAVACH (Train Collision Avoidance System) तकनीक को लॉन्च किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से दो ट्रेनों की आमने-सामने से होने वाली टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें

रेलवे का शाकाहारी यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ा ऐलान, इसके बाद अब नहीं हाेगी दिक्कत




गुजरात में चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा, सभी कोच में ऑटोमैटिक दरवाजे, एक जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और बहुत ही आरामदायक बैठने की जगह हैं। इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव क्लास में रोटेटिंग कुर्सियां और बायो वैक्यूम शौचालय भी हैं।

यह भी पढ़ें

AC कंपार्टमेंट होगा वायरस फ्री, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगेंगे एयर प्यूरीफायर





वंदे भारत की तीसरी ट्रेन के लॉन्च होने के एक दिन पहले रेल मिनिस्ट्री ने इसका शेड्यूल जारी किया है। यह वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन अहमदाबाद से मुंबई के लिए चलेगी। यह मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 पर निकलकर 12.10 बजे तक गांधी नगर पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में 2.05 बजे गांधीनगर से निकलकर शाम 8.35 पर मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी। मुंबई से अहमदाबाद तक का सफर पूरा करने में ट्रेन को 5.25 घंटे का समय लगेगा। गांधीनगर तक ट्रेन को पहुंचने में 6.20 घंटे लगेंगे।

Home / National News / देश को आज मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे झंडी, मिलेंगी ये सुविधाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो