राष्ट्रीय

भारत में अब 200 धनकुबेर: एक साल में 41 फीसदी बढ़ी अरबपतियों की संपत्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट: 954 अरब डॉलर यानी 79.67 लाख करोड़ रुपए देश के अरबपतियों की कुल संपत्ति, जो पिछले साल 56.35 लाख करोड़ रुपए थी। देश में पिछले एक साल में 31 नए अरबपति बने।

Apr 04, 2024 / 02:40 pm

Shaitan Prajapat

Forbes Billionaire List : दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 200 भारतीयों नेे जगह बनाई है, जबकि पिछले साल देश में 169 अरबपति थे। फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, एक साल में देश में 31 नए अरबपति बने हैं। भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर (79.67 लाख करोड़ रुपए) है जो, पिछले साल 675 अरब डॉलर (56.35 लाख करोड़ रुपए) थी। यानी एक साल में भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 41% बढ़ी है। मुकेश अंबानी इकलौते भारतीयों हैं जिन्होंने दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में अपनी जगह बनाई है। गौतम अदाणी इस लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं। ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत देश के सबसे युवा अरबपति हैं।


भारत में कुल अरबपतियों की संख्या हुई 200

954 अरब डॉलर यानी 79.67 लाख करोड़ रुपए देश के अरबपतियों की कुल संपत्ति, जो पिछले साल 56.35 लाख करोड़ रुपए थी। देश में पिछले एक साल में 31 नए अरबपति बने। भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 200 हुई जो पिछले साल 169 थी। मशहूर अमरीकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट 1.1 अरब डॉलर संपत्ति और किम कार्दिशियां भी 1.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ फोब्र्स लिस्ट में शामिल है। देश के सबसे युवा अरबपति ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के को-फाउंडर 37 वर्षीय निखिल कामत की 3.1 अरब डॉलर नेटवर्थ है।
अरबपतियों की संख्या में भारत तीसरे नंबर पर

देश अरबपतियों की संख्या
अमरीक 813
चीन 473
भारत 200

टॉप 100 में ये भारतीय अमीर

ग्लोबल रैंक अरबपति कुल संपत्ति
09 मुकेश अंबानी 9.69
17 गौतम अदाणी 7.01
39 शिव नादर 3.08
46 सोनिया जिंदल 2.80
69 दिलीप सांघवी 2.3
90 साइरस पूनावाला 1.78
92 कुशल पाल सिंह 1.75
98 कुमार मंगलम बिरला 1.65
(कुल संपत्ति लाख करोड़ रुपए में)

ये हैं देश के सबसे युवा अरबपति

ग्लोबल रैंक बिजनेसमैन कंपनी नेटवर्थ
648 नितिन कामत जेरोधा 4.8
920 शमशीर वायाली बुरजील होल्डिंग्स 3.5
1062 निखिल कामत जोरोधा 3.1
1143 कार्तिक शर्मा एसआरएस इन्वेस्टमेंट 2.9
1246 रवि मोदी वेदांत फैशन 2.6
2152 बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट 1.4
दुनिया के टॉप 10 धनकुबेर

बिजनेसमैन नेटवर्थ
बर्नार्ड अरनॉल्ट 233
एलन मस्क 195
जेफ बेजोस 194
मार्क जकरबर्ग 177
लैरी एलिसन 141
वॉरेन बफे 133
बिल गेट्स 128
स्टीव बॉलमर 121
मुकेश अंबानी 116
लैरी पेज 114
(नेटवर्थ अरब डॉलर में)

यह भी पढ़ें

Good News : ऑनलाइन फ्रॉड पर शिकंजा, 15 अप्रैल से स्मार्टफोन में बंद हो जाएगी ये जरूरी सर्विस



यह भी पढ़ें

अब नहीं होगा सेहत से खिलवाड़! एनर्जी और हेल्थ ड्रिंक के नाम पर ‘कुछ भी’ नहीं बेच पाएंगी ई-कॉमर्स साइट्स, निर्देश जारी

Hindi News / National News / भारत में अब 200 धनकुबेर: एक साल में 41 फीसदी बढ़ी अरबपतियों की संपत्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.