script16 जून को ये कैबिनेट मंत्री करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन बनेगा दूल्हा? | Patrika News
राष्ट्रीय

16 जून को ये कैबिनेट मंत्री करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन बनेगा दूल्हा?

कैबिनेट मंत्री और गायिका अनमोल गगन मान 16 जून को शादी करने जा रही है। इनके मंगेतर शाहबाज सिंह भी राजनीतिक परिवार से ही आते हैं।

चंडीगढ़ पंजाबJun 10, 2024 / 12:14 pm

Anand Mani Tripathi

पंजाब की पर्यटन मंत्री और गायिका अनमोल गगन 16 जून को शादी करने जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री गगन की शादी चंडीगढ़ में रहने वाले शाहबाज सिंह के साथ होगी। जीरकपुर में रहने वाला यह परिवार पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का काफी करीबी है और इस इलाके में उनकी अच्छी खासी संपत्ति है। वहीं अनमोल का ज्यादा वक्त चंडीगढ़ और मोहाली मे बीता है। 2022 में वह पहली बार खरड़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीतीं। इसके बाद उन्हें पर्यटन मंत्री भी बना दिया गया। इनके चुनाव प्रचार में पंजाब के मुख्यमंत्री मान और पार्टी ​मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रचार किया था।
पर्यटन समिट से हुई चर्चा
गायिका के तौर पर पहचान रखने वाली अनमोल को राजनीतिक पहचान पर्यटन समिट से मिली। इन्होंने पंजाब में पर्यटन समिट कराई। इसमें देश विदेश से कई निवेशक पहुंचे थे और निवेश करने पहुंचे। वहीं चुनाव के दौरान इनका गाया गना है पार्टी का कैंपेन सांग बन गया। वह कई एलबम भी जारी कर चुकी हैं।

Hindi News/ National News / 16 जून को ये कैबिनेट मंत्री करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन बनेगा दूल्हा?

ट्रेंडिंग वीडियो