scriptकर्नाटक में परंपरा कायम, विधानसभा और लोकसभा में विरोधी सरकार | Patrika News
राष्ट्रीय

कर्नाटक में परंपरा कायम, विधानसभा और लोकसभा में विरोधी सरकार

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी को यहां 63 सीटें विधानसभा चुनाव में मिली थी।

नई दिल्लीJun 04, 2024 / 03:33 pm

Anand Mani Tripathi

कर्नाटक की राजनीति का नाटक खत्म नहीं होने जा रहा है। कर्नाटक ने अपनी राजनीतिक परंपरा को कायम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दी है। वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है। निर्वाचन आयोग के रुझान से यह बात साफ हो गई है भारतीय जनता पार्टी यहां 28 में से 16 से अधिक सीटें हासिल करने जा रही है वहीं कांग्रेस को 10 सीटें मिलेंगी।
कर्नाटक में राजनीति की यह परपंरा 1984 से ही जारी है। 1984 में संसदीय चुनाव में राजीव गांधी की सरकार को प्राथमिकता दी थी लेकिन तीन महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के रामकृष्ण हेगड़े की सरकार बनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश बीजेपी उम्मीदवार मंजूनाथ से पीछे हैं। इससे कांग्रेस को झटका लगा है।
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी को यहां 63 सीटें विधानसभा चुनाव में मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की 28 में से 25 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, वहीं कांग्रेस को महज एक सीट पर ही जीत मिली थी।

Hindi News/ National News / कर्नाटक में परंपरा कायम, विधानसभा और लोकसभा में विरोधी सरकार

ट्रेंडिंग वीडियो