scriptTripura, Nagaland, Meghalaya Assembly Election Results: Address by PM Modi and JP Nadda at Delhi BJP Headquarters | नार्थ-ईस्ट जीता, केरल भी जीतेंगे... PM मोदी ने किया BJP कार्यकर्ताओं का आव्हान- दोगुनी ताकत से राष्ट्र निर्माण में जुटें | Patrika News

नार्थ-ईस्ट जीता, केरल भी जीतेंगे... PM मोदी ने किया BJP कार्यकर्ताओं का आव्हान- दोगुनी ताकत से राष्ट्र निर्माण में जुटें

locationनई दिल्लीPublished: Mar 02, 2023 09:16:50 pm

नार्थ-ईस्ट की जीत से गदगद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय से संबोधित करते हुए केरल विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते के साथ ही कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने का आव्हान किया है।

 

tripura-nagaland-meghalaya-assembly-election-results-address-by-pm-modi-and-jp-nadda-at-delhi-bjp-headquarters.png
Tripura, Nagaland, Meghalaya Assembly Election Results: Address by PM Modi and JP Nadda at Delhi BJP Headquarters
नार्थ-ईस्ट राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। दोनों ही राज्यों में भाजपा गठबंधन को बहुमत हासिल हो चुका है। वहीं मेघायल में BJP और NPP गठबंधन की सरकार बनना भी लगभग तय माना जा रहा है। मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए BJP से समर्थन मांगा है। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NPP को समर्थन देने की बात कही है। इसी बीच भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व नार्थ-ईस्ट के लोगों का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नार्थ-ईस्ट जीता अब केरल भी जीतेंगे। इसके साथ ही PM ने BJP कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि दोगुनी ताकत से राष्ट्र निर्माण में जुटे जाए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "पूर्वोत्तर चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मैं अपने कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी जी का स्वागत और बधाई देता हूं। PM मोदी के पूर्वोत्तर को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के कारण ही हम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाए।"
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.