लेकिन सिपाही लगातार बहाना बनाता रहा। इसके बाद लड़की शुक्रवार को बलिया से रेलवे थाना मुजफ्फरपुर पहुंच गई। वहां जाकर उसने रेलवे के एसपी कुमार आशीष से शादी की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी कुमार आशीष की पहल पर मेंस पुलिस एसोसिएशन के लोगों ने रेल थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी करवा दी। सोशल मीडिया पर प्यार के बाद रेलवे थाने में हुई यह शादी चर्चा में है।
मंदिर परिसर में कराई गई शादी
लड़की के गुहार लगाने के बाद एसपी डॉक्टर कुमार आशीष को उसने पूरी बात बताई। दोनों के प्यार को देखते हुए रेल एसपी के आदेश पर रेल सिपाही यूनियन के अधिकारियों ने शादी का इंतजाम किया। इसके बाद लड़की की शादी रेल थाने में विकास कुमार से करवाई गई। शुक्रवार को मंदिर और कोर्ट में भी दोनों की शादी विधि विधान से कराई गई।
सच्चे प्यार को देखते हुए कराई शादी- रूपनारायण यादव
वहीं, इस पूरे मामले पर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपनारायण यादव ने बताया कि हमारे यहां एक सिपाही जो ट्रेनिंग में है, उसका उत्तर प्रदेश के बलिया की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज लड़की एसपी से मिलने पहुंची थी। एसपी ने मामले को सुना और कहा कि दोनों के मामले में उचित कदम उठाया जाए। इसके बाद हम लोगों ने दोनों के सच्चे प्यार को देखते हुए थाने में ही शादी करवा दी।