scriptVidhan Sabha 2024: आंध्र में एनडीए 151 सीटों पर आगे, ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त | Patrika News
राष्ट्रीय

Vidhan Sabha 2024: आंध्र में एनडीए 151 सीटों पर आगे, ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मतगणना जारी है लेकिन भाजपा और एनडीए के पक्ष में रुझान भारी है।

नई दिल्लीJun 04, 2024 / 12:02 pm

Anand Mani Tripathi

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव का भी रुझान आ गया है। दोनों ही राज्यों में भाजपा जीत का परचम लहराती दिखाई दे रही है। ओडिशा में जहां इस बार नवीन पटनायक का तिलस्म टूटता नजर आ रहा है वहीं आंध्र प्रदेश में भाजपा का गठबंधन भारी पड़ा है। फिलहाल मतगणना जारी है लेकिन भाजपा और एनडीए के पक्ष में रुझान भारी है।
आंध्र प्रदेश में भाजपा TDP और जन सेना पार्टी के साथ मिलकर NDA की सरकार बनाती दिख रही है। आंध्र में CM जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP)को खासा नुकसान हो रहा है। वाईएसआर के जगन मोहन रेड्डी 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने यहां चंद्रबाबू नायडू और एक्टर पवन कल्याण की पार्टी के साथ गठबंधन किया है।
वहीं ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। नवीन पटनायक 24 साल से लगातार यहां के मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने बिना किसी चेहरे के ही चुनाव लड़ा। यहां प्रमुख चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही था। अब परिणाम भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Hindi News/ National News / Vidhan Sabha 2024: आंध्र में एनडीए 151 सीटों पर आगे, ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त

ट्रेंडिंग वीडियो