दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
देश की राजधानी दिल्ली में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी और लू की चुभन झेलते आ रहे दिल्ली वासियों हल्की बारिश से राहत पहुंची है। शुक्रवार शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। आज भी बादलों ने दिल्ली-एनसीआर के आसमान में डेरा डालने और हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का दौर जारी है। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आने से राहत मिलने के आसार है।
बिहार में आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों को IMD ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में आंधी के बारिश होने के आसार है।
इन राज्यों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ राज्यों में गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू के साथ कई स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने की पूरी संभावना है।
इन इलाकों में बारिश और आंधी के आसार, सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
यहां हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब, मौसम विभाग कब करता है जारी
इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के केरल भागों, बिहार पूर्वी झारखंड और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश आसार है।