scriptबारात को बीच में छोड़ दुल्हन की स्कूटी पर बैठ गया दूल्हा | bride groom entry on scooty in marriage mandap | Patrika News
नीमच

बारात को बीच में छोड़ दुल्हन की स्कूटी पर बैठ गया दूल्हा

दुल्हन अपने घर से खुद की एक्टिवा पर सवार होकर मंडप के लिए निकली थी। वहीं, रास्ते में उसे बारात लेकर आ रहा दूल्हा मिल गया, दुल्हन उसे अपने स्कूटी तक बैठाकर मंडप ले आई।

नीमचJan 18, 2022 / 05:58 pm

Faiz

News

बारात को बीच में छोड़ दुल्हन की स्कूटी पर बैठ गया दूल्हा

नीमच. वैसे तो कई दूल्हा दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अलग अलग तरह के प्रयोग करते नजर आ ही जाते हैं। अकसर दूल्हां अपनी एंट्री को स्पेशल बनाने का पा्ाराायस करता है तो वहीं, दुल्हन का डांस या कोई यूनिक स्टाइल चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन, मध्य प्रदेश के नीमच में हुई एक शादी इन सब से हटकर हुई है, जिसकी चर्चा शहरभर में की जा रही है।

अकसर आपने देखा होगा कि, दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है। लेकिन, यहां दुल्हन अपने घर से खुद की एक्टिवा पर सवार होकर मंडप के लिए निकली थी। वहीं, रास्ते में उसे दूल्हा मिल गया, जो बारात लेकर मंडप की ओर आ रहा था। दुल्हन ने बीच रास्ते में मंडप आ रही बारात को रुकवाया और दूल्हे को अपनी एक्टिवा पर पीछे बैठाकर मंडप पहुंची।

 

यह भी पढ़ें- फिर होगी बारिश, यहां 3 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का तापमान


दूल्हा को लेकर निकल गई दुल्हन, नाचते गाते आए बाराती

News

बता दें कि, शहर के बालमुकंद की बेटी नीलू दमामी की शादी ग्राम ढाकनी मनासा के अर्जुन पिता कैलाश के साथ हुई है। दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठने और फिर साथ फेरे लेने के लिए दुल्हन नीलू अपने घर से विवाह स्थल कल्याणेश्वर मंदिर सिटी रोड तक एक्टिवा पर सवार होकर गई। दुल्हन को एक्टिवा से आते देख सारे बाराती चौंक गए। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन गेट से स्टेज पर जाते समय दुल्हन को दूल्हा भी मिल गया। बस फिर क्या था दूल्हा अर्जुन भी दुल्हन के पीछे बैठ गया। दोनों मोपेड पर सवार होकर स्टेज तक पहुंचे जहां ढोल बाजे से दोस्त और रिश्तेदार सभी नाचते हुए दूल्हा दुल्हन पर फूल बरसा रहे थे। दूल्हा दुल्हन की बॉन्डिंग की शहरभर में चर्चा हो रही है।

 

यह भी पढ़ें- डॉगी पालना है तो मंजूरी लेकर बनवाना होगा लाइसेंस, नए नियम लागू

 

बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पुलिया के नीचे गिरा ट्रक – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x875an2

Home / Neemuch / बारात को बीच में छोड़ दुल्हन की स्कूटी पर बैठ गया दूल्हा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो