scriptFarmer News समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों से हो रही अवैध वसूली | Farmer News In Hindi Neemuch | Patrika News
नीमच

Farmer News समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों से हो रही अवैध वसूली

कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ने एसडीएम व कलेक्टर को कराया अवगत

नीमचJan 18, 2019 / 01:07 pm

Mukesh Sharaiya

Farmer News In Hindi Neemuch

वेयर हाउस पर किसानों से अतिरिक्त राशि वसूलने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर चर्चा करते हुए।

नीमच. जिला मुख्यालय पर संचालित एक निजी वेयर हाउस पर मूंगफली का तौल हो रहा है। यहां से किसानों से जबरन निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायतें मिल रही थी। किसान कुछ महीने से परेशान हो रहे थे। बुधवार को किसानों की शिकायत पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर मौके पर पहुंचे। शिकायत सही पाए जाने पर इसकी जानकारी कलेक्टर व एसडीएम को दी। साथ ही किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग की। वेयर हाउस पर किसानों से अतिरिक्त राशि वसूलने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने किसानों से चर्चा की।
200 से 300 रुपए लेने की मिली शिकायत
कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने बताया कि निजी वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीदी का खुला खेल हो रहा है। इसकी शिकायत कुछ दिनों से मुझे मिल रही थी। मुझे बताया गया कि तौल के दौरान प्रति क्विंटल 200 से 300 रुपए किसानों से अलग से लिए जा रहे हैं। ऐसा ही जावद के एक वेयर हाउस पर भी हो रहा है। वहां भी किसानों से पैसे लिए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा। किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों की शिकायत से संबंधित अधिकारी को अवगत कराया। किसानों की समस्याओं से मैंने मौके से ही एसडीएम और कलेक्टर को भी अवगत कराया। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। अहीर ने बताया कि मैंने कलेक्टर व एसडीएम को जावद तहसील के ग्राम हनुमंत्या निवासी किसान दाडमचंद जाट के साथ समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर हुई अनीति से भी अवगत कराया है। अहीर ने बताया कि एक ओर तो मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर इस तरह खुलेआम किसानों के साथ अनीति हो रही है। इसपर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अहीर ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर राजीव रंजन मीना से की है।

Home / Neemuch / Farmer News समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों से हो रही अवैध वसूली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो