नीमच

जिले के 71 महापुरुषों के नाम वाले शिलालेख का हुआ लोकार्पण

उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम

less than 1 minute read
Aug 17, 2023
शिलालेख का लोकार्पण करते हुए।

नीमच. मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित कार्यक्रम ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ कार्यक्रम को आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में नीमच जिले के 71 महापुरुषों के नाम वाले शिलालेख का लोकार्पण किया गया।

नगरपालिका परिषद् की ओर से आयोजित ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अनिल व्यास, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, नपा सभापति दारासिंह यादव, केप्टन आरसी बोरीवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, महामंत्री संदीप पंवार, दुर्गेश शर्मा, राजेश कसेरा आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम में देश की आजादी में सहयोगी रहे नीमच जिले के 71 महापुरुषों के नामों वाले शिलालेख का लोकार्पण किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार व समाज के प्रति समर्पित रहते हैं, उसी प्रकार हमें देश के प्रति भी समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बच्चों को देश की आजादी में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों व महापुरुषों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके। उनसे प्रेरणा प्राप्त कर देश को उन्नति की ओर ले जाने में सहयोग प्रदान कर सकें। इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयाजित किया गया। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों में अच्छे संस्कार और देश के समर्पण भावना ही देश को विश्व गुरु बनाने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत ने भी संबोधित किया। संचालन विजय बाफना ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिषद् के सदस्य, एनसीसी के पदाधिकारी, विद्यालय के छात्र-छात्रा व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में नपा के प्रवीण आर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण एवं आभार प्राचार्य व्यास ने किया।

Published on:
17 Aug 2023 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर