scriptआज से अनिश्चित कालीन के लिए ट्रको के चक्के जाम | neemach news | Patrika News
नीमच

आज से अनिश्चित कालीन के लिए ट्रको के चक्के जाम

कृषि मंडी व्यापारियों को सबसे अधिक होगा नुकसान,हम्माल और चालकों पर भी पड़ेगा प्रतिकूल असर

नीमचJul 20, 2018 / 12:02 pm

harinath dwivedi

patrika

आज से अनिश्चित कालीन के लिए ट्रको के चक्के जाम

नीमच. छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से जिले के सैकड़ों भारी वाहनों के पहिए थम जाएंगे। वाहनों में किसी प्रकार की लोडिंग नहीं होगी। जिन वाहनों में गुरुवार को माल लोड किया गया है केवल उन्हें ही अनलोडिंग करने दिया जाएगा। ट्रॉसपोटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मंडी व्यापारी पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
छह सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्र व्यापी हड़ताल
नीमच ट्रॉसपोर्ट एसोसिएशन नीमच के अध्यक्ष धन वर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया मोरट ट्रॉसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर नीमच जिले में भी सभी ट्रॉसपोटर्स 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिले में करीब 100 ट्रॉसपोर्ट हैं। देश के कौने कौने तक माल भेजने के लिए प्रतिदिन 75 से 100 वाहन लोड किए जाते हैं। जिले के औसत 16 से 36 टन भारी वाहन देश के विभिन्न शहरों में माल परिवहन करते हैं। वर्तमान में 190 रुपए प्रति क्विंटल के माल से भाड़ा वसूला जाता है। लेकिन समय इसके बाद शुरू होती है। टोल टैक्स, चेकपोस्टों पर अवैध वसूली, आरटीओ और पुलिसकर्मियों की मनमानी के चलते ट्रॉसपोर्ट व्यवसाय घाटे में चल रहा है। पूर्व में भी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की थी। तब शासन ने उचित कार्रवाईका आश्वासन दिया था, लेकिन किया कुछ नहीं। अब २० जुलाई से ६ सूत्रीय मांगों जिनमें डीजल की कीमतें कम करना। राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य निर्धारित और डीजल कीमतों में त्रैमासिक संशोधन करना। टोल बैरियर मुक्त भारत। थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता। इस पर जीएसटी में छूट देना। ट्रॉसपोर्टय व्यवसाय पर टीडीएस समाप्त करना। बसों और पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट जारी करना। डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त करते हुए पोर्ट कंजेशन खत्म करने की मांग शासन के समक्ष रखी है।
हम्मालों और चालकों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर
शुक्रवार से हो रही ट्रकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सबसे अधिक असर कृषि उपज मंडी पर पड़ेगा। यहां काम करने वाले हम्मालों को हड़ताल के दौरान कोई अन्य काम करने पर मजबूर होना पड़ेगा। ट्रक चालकों को भी काम नहीं रहेगा। बिना काम के वेतन देना ट्रॉसपोटरों को भारी पड़ेगा। प्रदेश की चुनिंदा मंडियों में नीमच की मंडी भी शामिल है। यहां प्रतिदिन टनों में कृषि उपज बिकने आती है। अधिकांश व्यापारी एक-दो दिन के अंतर से खरीदी गई उपज अन्यत्र भेज देते थे। ट्रकों की हड़ताल के चलते प्रतिदिन खरीदी जाने वाली उपज का स्टॉक करना पड़ेगा। यदि स्टॉक करने के लिए जगह होगी तो बेहतर नहीं तो मंडी व्यापारियों को भी ट्रकों की हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गुरुवार को नीमच ट्रॉसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धन वर्मा की उपस्थित में स्वर्गकार धर्मशाला में गुरुवार शाम ४ बजे हड़ताल के संदर्भ में बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ट्रॉसपोटर्स राष्ट्र व्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। साथ ही शुक्रवार से किसी प्रकार की वाहनों मे लोडिंग नहीं की जाएगी। इसके आगे राष्ट्रीय स्तर पर जो निर्णय लिए जाएंगे उस अनुसार कार्य किया जाएगा।

Home / Neemuch / आज से अनिश्चित कालीन के लिए ट्रको के चक्के जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो