scriptCorona Update : 24 घंटों में सामने आए 14 पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 840 | Neemuch Coronavirus News Update today 9 aug 2020 | Patrika News
नीमच

Corona Update : 24 घंटों में सामने आए 14 पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 840

बीते 24 घंटों के दौरान नीमच में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित की कुल संख्या 840 हो गई है। वहीं 706 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 49 केस एक्टिव हैं।

नीमचAug 10, 2020 / 04:14 am

Faiz

Corona Update

Corona Update : 24 घंटों में सामने आए 14 पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 840

नीमच/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है नीमच। रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 14 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 14 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 840 हो गई है। अब तक कुल 706 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 9 हो गई है। जिले में अब भी 125 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजन का हंगामा, अस्पताल पर लगाया मृतक की आंखें निकालने का आरोप


24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 19 पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 19 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1769 हो चुकी है। जिले में आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है, इसके साथ ही यहां अब तक 11 मरीज संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 1596 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 162 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव से पहले एमपी के अन्नदाताओं को बड़ा तोहफा, 18 हजार करोड़ बांटेगी केन्द्र सरकार


आज उज्जैन में 27 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 27 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1310 हो गई है। जबकि, 75 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1062 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 173 केस एक्टिव हैं। इनमें से 111 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 13 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 10 रतलाम और 3 जावरा के केस हैं। हालांकि, इनमें से 18 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 541 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 437 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 13 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 49 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो