ग्वालियर/ मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच शहर के जयारोग्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार दोपहर यहां कोरोना के मरीज की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में परिजन ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजन का आरोप था कि, अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की ठीक से इलाज तो किया नहीं, साथ ही उसकी मौत के बाद आंखें भी निकाल लीं। अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजन को पुलिस ने नियंत्रित करना पड़ा।