पॉलीफार्म मालिक मुदित ने बताया कि, भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले उनके लखनऊ बेंडर का कॉल आया और कहा गया कि आप कार्यक्रम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पूजा स्थली की सजावट में आपके बैग का फूल ही लगाया गया है। जैसे ही बैंडर की ओर से ये बात सुनी मुदित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने अपने परिचय के लगभग सभी लोगों को कॉल करके इसकी जानकरी भी दी। मुदित के मुताबिक, ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि, 500 वर्षो के संघर्ष के बाद शुरू हुए मंदिर निर्माणकार्य में रायसेन जिले का भी छोटा सा योगदान रहा।