scriptमेजर ध्यानचंद के बेटे की मांग, दद्दा को दिया जाए ‘भारत रत्न’ | Patrika News
नई दिल्ली

मेजर ध्यानचंद के बेटे की मांग, दद्दा को दिया जाए ‘भारत रत्न’

खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड किए जाने पर उनके बेटे अशोक ध्यानचंद ने खुशी जताई है। साथ ही सरकार से अपने पिता को भारत रत्न देने की मांग की है।

नई दिल्लीAug 07, 2021 / 09:17 am

Nitin Singh

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर के नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया है। पीएम मोदी के इस फैसले से झांसी से रहने वाले मेजर ध्यानचंद का परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं उनके बेटे पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने कहा कि ‘ मुझे मलाल है कि अब तक द्ददा को भारत रत्न नहीं दिया गया।
अशोक ध्यानचंद ने कहा कि मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने मेरे पिता को यह सम्मान दिया। पीएम के इस कदम से लोग उनके नाम को हमेशा याद रखेंगे। मुझे लगता है कि खेल से जुड़े सम्मान का नाम किसी दिग्गज खिलाड़ी के नाम से ही जुड़ा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें

Khel ratna award हॉकी के जादूगर को समर्पित, अब कहलाएगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

मेजर ध्यानचंद के लिए पूरा देश मांग रहा भारत रत्न
अशोक बताते हैं कि झांसी की जनता ही नहीं पूरे देश और हॉकी प्रेमियों की हमेशा से मांग रही है कि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने देश को हॉकी और खेल के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई है। इसलिए सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वो मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करे।
फिर जीवित हो उठा राष्ट्रीय खेल
ओलंपिक में भारत द्वारा 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीतने पर अशोक कहते हैं कि 41 साल बाद हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी ओलिंपिक में मेडल जीतकर फिर से जीवित हो उठा है। पुरुष टीम के अलावा महिला टीम ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर से इसे जिंदा कर दिया है।
गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंद की बदौलत ही भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 1928 में एम्सटर्डम ओलिंपिक में उन्होंने सबसे ज्यादा 14 गोल किए। उस दौरान लोगों को शक हुआ कि उनकी हॉकी में गोद लगा हुआ है। इसके बाद से उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाने लगा।

Home / New Delhi / मेजर ध्यानचंद के बेटे की मांग, दद्दा को दिया जाए ‘भारत रत्न’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो