
देशी दवा के नाम पर लाखों रुपए में पाउडर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एक गैंग का आतंक फैला हुआ है जो लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहा है। देशी दवा के नाम पर पाउडर बेंचकर लोगों को बेवकुफ बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल दिल्ली की सेंट्रल जिला पुलिस ने एक ऐसे अन्तर्राज्यीय गैंग को दिरफ्तार किया है। यह गैंग देशी दवा के जरिए गंभीर बीमारियों का इलाज करने का दावा कर लोगों को ठगने काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों की पहचान मनोज, रवि और मुजम्मिल के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
कैसे करते थे ठगी
आपको बता दें पुलिस के मुताबिक ये ठग अलग-अलग राज्यों में जाकर वारदात को अंजाम देते थे। किसी शहर में जाते थे और किराए पर कमरा लेकर उसमें मेडिकल से संबंधित कुछ दवाएं रख देते थे। इसके बाद इस गिरोह के एजेंट उस इलाके के बड़े-बड़े अस्पतालों पर अपनी पैनी नजर रखते थे। इन अस्पतालों में गंभीर बीमारी का इलाज कराने वाले मरीजों से फिर संपर्क करते थे और देशी दवाओं के जरिए उस गंभीर बीमारी का इलाज करने का दावा करते थे। जो भी मरीज इनके झांसे में आ जाता उसे ये ठग महज एक ग्राम दवा को एक हजार से लेकर लाख रुपए तक में बेंचते थे। मरीजों को कुछ समय तक इस दवा का सेवन करने के लिए कहते थे और जब कुछ मरीजों को ठग लेते तो वहां से फरार हो जाते थे। इन ठगों ने कई राज्यों में अपनी ठगी का जाल फैला रखा था। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने अब तक करीब 300 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपए ठग चुका है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपए की देशी दवाइयों के नाम पर नकली पाउडर और तेल भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने इससे पहले गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अपने पांव पसार रखे थे। इन राज्यों में अब तक 300 से भी अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे करोड़ों रुपए ठगा। फिलहाल पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।
Published on:
1 Sep 2018, 7:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.