3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को पिछले जन्म की पत्नी बताकर की संबंध बनाने की कोशिश

वह कहता है कि जब तक अपनी बेटी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा, उसे मुक्ति नहीं मिलेगी।

2 min read
Google source verification

image

Rajeev sharma

May 05, 2016

कानपुर। कहते हैं कि हर रिश्ते की बुनियाद प्रेम और विश्वास होता है लेकिन जब यह विश्वास ही आपके लिए अभिशाप बन जाए तब क्या करेंगे आप?

हमारे भारत में माता-पिता को बहुत ही उच्च दर्जा दिया जाता है। अपने हाथों से परवरिश करने वाला, रक्षा करने वाला ही जब आपकी जिंदगी को मिटाने वाला भक्षक बन जाए तब क्या नाम देंगे ऐसे रिश्ते को?

ऐसी ही कहानी है रानी की जिसकी इज्जत का दुश्मन कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही बन बैठा है। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी उसके पूर्व जन्म की पत्नी है।

उसके अनुसार जब तक वह अपनी बेटी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा उसे मुक्ति नहीं मिलेगी। फिलहाल आरोपी को मां-बेटी ने थाने में शिकायत करके गिरफ्तार करा दिया है।

रानी (बदला नाम) ने बताया कि उसका पिता उसे अपनी बेटी नहीं बल्कि पत्‍नी मानता है। वह कहता है, तुम मेरी पिछले जन्‍म की पत्‍नी हो और इसलिए मैं तुम्हारे साथ सुहागरात मनाऊंगा।

रानी के अनुसार, उसका पिता पिछले 2 साल से संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है। रानी ने कहा, जब भी मां बाहर किसी काम से घर के बाहर जाती, तो वह अश्लील हरकतें करता था और कहता तुम मेरी पत्‍नी हो, संबंध बनाने से तुम्‍हे मुक्ति मिल जाएगी।

एक बार जब आरोपी की पत्नी अपने मायके गई तो रात में शराब के नशे में उसने लड़की को दबोच लिया। बड़ी मुश्किल से खुद को छुड़ाकर लड़की ने मां को सूचना दी। इतना ही नहीं एक दिन तो आरोपी ने हद ही कर दी अपनी पत्नी के सामने ही बेटी से संबंध बनाने की कोशिश की।

आरोपी की पत्नी ने बताया कि, सोमवार को पति ने मेरे सामने बेटी के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। ऐसा करने से रोकने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर मोहल्‍ले वाले ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्‍होंने कहा था कि दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।

लेकिन अगले ही दिन दोपहर को पति ने फिर से बेटी के साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश की। शारदा ने कहा कि पति को सबक सिखाने के लिए बेटी के साथ मिलकर उसका गुप्तांग काटने की कोशिश की, लेकिन मोहल्‍ले वालों ने रोक लिया था।

सीओ गोविंद नगर विशाल पांडेय के अनुसार, पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां-बेटी ने इसकी जानकारी ससुराल और मायके वालों को दी थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader