26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किकी डांस चैलेंज: दिल्ली पुलिस का ट्वीट, सड़कों पर नहीं, फर्श पर डांस करेंं

किकी डांस चैलेंज को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया है। ट्‌वीट करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि सड़कों पर डांस करने की जगह फर्श पर कहीं और डांस करें। यह चैंलेंज मस्ती के लायक नहीं है। दिल्ली की सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित रखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 1:29 PM IST

Kiki Challenge

किकी डांस चैलेंज: दिल्ली पुलिस का ट्वीट, सड़कों पर नहीं, फर्श पर डांस करेंं

नई दिल्ली। कई दिनों से सोशल मीडिया पर #KikiChallenge हैशटैग साथ अपलोड किए रहे डांस वीडियो ने धूम मचाया हुआ। इस किकी चैलेंज में लोग चलती कार से नीचे उतर कर नाचना शुरू कर देते है। वहीं, उनके साथ बैठा कोई अन्य व्यक्ति उसका वीडियो बनाते हैं। चलती कार से उतर कर तुरंत ही डांस करने की वजह से कई दुर्घटनाए भी सामने आई है, जिसकी वजह से कई देशों में इसे बैन कर दिया गया। इसी मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ट्वीट किया।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, खाली कराए गए आसपास के घर

दिल्ली पुलिस का ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, 'सड़कों पर नहीं, फर्श पर डांस करें। किकी चैलेंज मस्ती के लायक नहीं है। दिल्ली की सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित रखें।'

क्या है किकी डांस चैलेंज

इंटरनेट और सोशल मी़डिया पर किकी चैलेंज ने जमकर धूम मचाई हुई है। लोग इस चैलेंज को अपना रहे और अपनी जान भी गवां रहे हैं। बता दें कि #InMyFeelings में लोग चलती कार से नीचे उतर कर नाचना शुरू कर देते है। इस दौरान उनके साथ कार में बैठा कोई अन्य व्यक्ति उसका वीडियो बनाता है। फिर इसके बाद इस वीडिया को सोशल मीडिया पर डाला जाता है। ऐसे वीडियो को लाखों लोग देख रहे हैं और इसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रहा है।

यह भी पढ़ें-ट्राई चेयरमैन का आधार सार्वजनिक करना सही नहीं, गलत जगह दिखाया जोश : साइबर कानून विशेषज्ञ

आपको बता दें कि इंटरनेट पर किकी डांस चैलेंज के हज़ारों वीडियो मौजूद हैं। किकी चैंलेंज के तहत बनाए गए वीडियो काफी वायरल हो रहे है। हैशटैग #InMyFeelings के साथ बनाये जाने वाले डांस वीडियो में लोग चलती हुई कार से बाहर निकल कर एक कैनेडियन रैपर के मशहूर गाने "किकी, डू यू लव मी ? आर यू राइडिंग ?" पर डांस करते हैं। उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे है। इसका कोर एंथम 'डू यू लव मी' दुनिया भर में तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस चैलेंज के दौरान कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। कई लोग बीच सड़क में डांस करते और वीडियो बनाते वक़्त हादसे का शिकार हो चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग