11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, खाली कराए गए आसपास के घर
Play video

दिल्ली: यमुना का जलस्तर 206 अंक तक पहुंचा, खाली कराए गए आसपास के घर

उत्तरी भारत के राज्यों में हो रही तेज बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार को पानी का स्तर 206 अंक तक पहुंच गया है।
Google source verification

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है। मंगलवार को पानी का स्तर 206 अंक तक पहुंच गया है। यमुना के तटवर्ती इलाकों समेत दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ के खतरे को भांपते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इसके लिए राजधानी में कई स्थानों पर अस्थाई शिविर बनाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार पिछले तीन दिनों में यमुना के तटवर्ती इलाकों समेत प्रीत विहार, गांधी नगर और मयूर विहार जैसे इलाकों से 10,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।