26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई और वोट चोरी पर खरगे का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Vote Bachao Desh Bachao Rally: मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई और कथित वोट चोरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग उठाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 26 Oct 2026, 3:33 PM IST

Kharge News

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली का ऐलान किया। (फोटो सोर्स-ANI)

Ramlila Maidan Rally: त्योहारों के बीच महंगाई और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया SIR को रोकने की मांग उठाई है।

खरगे ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि त्योहारों के इस मौसम में आम लोग महंगाई से परेशान हैं, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और यह अब भी जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे को लोगों के मतदान के अधिकार से जोड़ते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

खरगे ने दावा किया कि करोड़ों भारतीयों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार पर खतरा है। उन्होंने इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही आरोप लगाया कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर किया गया है। ये आरोप खरगे ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लगाए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्ष की दो प्रमुख मांगें भी सामने रखीं। पहली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। दूसरी, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। विपक्षी दल इस प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव के दौरान लोगों के मतदान के अधिकार का ध्यान रखा जाना चाहिए।

रामलीला मैदान में होगी महारैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली का नाम 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रखा गया है। खरगे ने लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

इस महारैली में विपक्ष चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और महंगाई जैसे मुद्दे उठा सकता है। रैली से पहले खरगे की अपील से साफ है कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कितने विपक्षी दल शामिल होते हैं और मंच से चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार को लेकर क्या संदेश दिया जाता है। रैली में उठने वाले मुद्दों और विपक्ष की आगे की रणनीति पर भी सबकी नजर रहेगी।